किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    हर्ल सीएसआर के तहत 'सेहत साथी' कार्यक्रम: 15 गर्भवती महिलाओं को बांटी गई पोषण किट

    ​बरौनी: मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बरौनी में हर्ल (HURL) के सीएसआर सहयोग से संचालित 'सेहत साथी' कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पोषण किट वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर (एचडब्ल्यूसी) बीहट पोखर क्षेत्र की 15 गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क न्यूट्रिशन किट प्रदान की गई।

    ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित एचएलएफपीपीटी (HLFPPT) नोएडा के प्रोग्राम मैनेजर शिशिर कुमार ने महिलाओं को किट सौंपी। उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ शिशु के लिए गर्भावस्था के दौरान संतुलित व पौष्टिक आहार बेहद जरूरी है। उन्होंने समय पर नियमित एएनसी (ANC) जांच कराने और स्वास्थ्य संबंधी सावधानियां बरतने की अपील की।

    ​इस अवसर पर सीएचसी बरौनी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआईसी), प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक (बीएचएम), लेखा प्रतिनिधि सहित एचएलएफपीपीटी के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर संजीव कुमार पांडेय और ओआरडब्ल्यू अनिल कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय आशा कार्यकर्ताओं, फैसिलिटेटर और स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728