किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    सदर अस्पताल के आईसीयू में शुरू हुआ गंभीर मरीजों का इलाज

    ​वैशाली। जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने की दिशा में प्रशासन के प्रयास पूरी तरह धरातल पर उतर आए हैं। सदर अस्पताल, हाजीपुर के डीएस डॉ. मनीष रौशन ने बताया कि सदर अस्पताल में 06 शैय्या वाले अत्याधुनिक आईसीयू एवं 24×7 वेंटिलेटर सुविधा की शुरुआत के साथ ही अब गंभीर मरीजों की आईसीयू में भर्ती सुचारू रूप से शुरू हो चुकी है, जिसमें वर्तमान में कैंसर सर्विक्स व बेड सोर, प्रोस्टेटोमेगाली, रीनल संबंधी समस्या तथा सड़क दुर्घटना (आर टी ए) से पीड़ित चार गंभीर मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

    ​महुआ में डायलिसिस यूनिट से मिल रही बड़ी राहत:

    ​प्रशासनिक दावों के मुताबिक, जिले में स्वास्थ्य सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है। सदर अस्पताल, हाजीपुर में आईसीयू और 24×7 वेंटिलेटर सुविधा के साथ-साथ अनुमंडलीय अस्पताल, महुआ में 03 बेड की डायलिसिस यूनिट की शुरुआत की जा चुकी है। इससे किडनी के मरीजों को अब इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में भटकने की जरूरत नहीं पड़ रही है, बल्कि उन्हें अपने ही क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण उपचार मिल रहा है। जिला पदाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने आईसीयू का संचालन उच्च गुणवत्ता के साथ 24×7 सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे, ताकि हर मरीज को समय पर सही इलाज मिल सके।

    ​आम जनता में जगी उम्मीद:

    ​सदर अस्पताल में मरीजों की सुचारू भर्ती शुरू होने से आम जनता ने राहत की सांस ली है। स्वास्थ्य विभाग के इस कदम से अब वैशाली के गंभीर और दुर्घटना में घायल मरीजों को समय पर बेहतर इलाज मिलने की उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728