किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को लेकर चला विशेष अभियान

    -8,300 से अधिक गर्भवतियों की हुई जांच, 810 उच्च जोखिम वाली महिलाओं की पहचान

    -उच्च जोखिम गर्भधारण वाली महिलाओं की नियमित निगरानी एवं प्रबंधन सुनिश्चित

    -सुरक्षित मातृत्व और मातृ-शिशु मृत्यु दर में कमी लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

    सीतामढ़ी। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान (पीएमएसएमए) के तहत सीतामढ़ी जिले में व्यापक स्तर पर गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। राज्य स्वास्थ्य समिति, पटना के निर्देशानुसार जिले के सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तथा आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में अभियान का सफल आयोजन किया गया।

    अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। इस दौरान दूसरी एवं तीसरी तिमाही की गर्भवती महिलाओं की रक्तचाप, हीमोग्लोबिन, एचआईवी, यूरिन एल्ब्यूमिन, रक्त समूह एवं मधुमेह सहित विभिन्न आवश्यक जांचें की गईं। साथ ही उन्हें आवश्यक दवाएं, पोषण संबंधी परामर्श तथा सुरक्षित मातृत्व से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी प्रदान की गईं।

    कार्यक्रम का शुभारंभ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, डुमरा में सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अक्षय कुमार, डीपीएम असित रंजन, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी संतोष कुमार, जिला योजना समन्वयक दिनेश कुमार तथा प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अनुपमा सिंह द्वारा किया गया। वहीं सदर अस्पताल सीतामढ़ी में अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. मनोज कुमार, अस्पताल प्रबंधक विजय कुमार तथा पीरामल फाउंडेशन के जिला प्रबंधक प्रभाकर कुमार एवं कार्यक्रम लीड रोहित कुमार की उपस्थिति में कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ।

    जिलेभर में आयोजित इस विशेष अभियान के दौरान 8,300 से अधिक गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के क्रम में लगभग 810 उच्च जोखिम गर्भधारण (एचआरपी) वाली महिलाओं की पहचान की गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन महिलाओं के लिए नियमित निगरानी, समयबद्ध चिकित्सीय परामर्श एवं आवश्यक उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि प्रसव के दौरान संभावित जटिलताओं को कम किया जा सके।

    सिविल सर्जन डॉ. अखिलेश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने सभी गर्भवती महिलाओं एवं उनके परिजनों से नियमित जांच कराने तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की।


    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728