किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    तिरहुत प्रमंडल की स्वास्थ्य टीम ने शिवहर में की योजनाओं की गहन समीक्षा

    -एईएस की तैयारी, टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं पर विशेष जोर

    -स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने के लिए दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

    शिवहर। तिरहुत प्रमंडल के क्षेत्रीय अपर निदेशक, स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में प्रमंडल स्तरीय स्वास्थ्य टीम ने बुधवार को शिवहर जिले का भ्रमण कर विभिन्न जनस्वास्थ्य कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान जिले में संचालित स्वास्थ्य योजनाओं, सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया गया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

    जिला स्वास्थ्य समिति सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में सिविल सर्जन डॉ. दीपक कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, गैर संचारी रोग पदाधिकारी, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी, सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य प्रबंधक उपस्थित रहे। बैठक में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई।

    एईएस नियंत्रण एवं त्वरित उपचार व्यवस्था पर फोकस:

    बैठक के दौरान एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) की तैयारी एवं नियंत्रण उपायों की विशेष रूप से समीक्षा की गई। क्षेत्रीय अपर निदेशक ने निर्देश दिया कि संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि लोग बीमारी के शुरुआती लक्षणों की पहचान कर समय पर उपचार प्राप्त कर सकें। उन्होंने रेफरल व्यवस्था को मजबूत करने, पर्याप्त दवा एवं बेड की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य कर्मियों को हर परिस्थिति के लिए तैयार रखने पर बल दिया।

    टीकाकरण और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की हुई समीक्षा:

    बैठक में नियमित टीकाकरण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, गैर संचारी रोग नियंत्रण तथा संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि टीकाकरण कवरेज में वृद्धि लाने के लिए विशेष अभियान चलाए जाएं तथा ग्रामीण क्षेत्रों तक स्वास्थ्य सुविधाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित की जाए।

    डॉ. अजय कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए सभी अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का निर्देश दिया।

    सिविल सर्जन डॉ. दीपक कुमार ने भरोसा दिलाया कि प्रमंडलीय टीम द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का अनुपालन प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक मजबूत एवं जनहितकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

    यह समीक्षा बैठक जिले में जनस्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाने और आम लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में मददगार साबित होगी।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728