"महावारी स्वच्छता सप्ताह का हुआ आयोजन" छात्राओं व महिलाओं को किया जागरूक
-जिले के 4 प्रखंडो में 'पीएसपी' सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर निभाई भूमिका
मोतिहारी। जिला के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों और विद्यालयों में "महावारी स्वच्छता सप्ताह के अंतर्गत छात्राओं एवं महिलाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 'महावारी स्वच्छता दिवस' आयोजित की गईं। यह दिवस प्रत्येक वर्ष 22 मई से 28 तक आयोजित की जाती है,वहीं 28 मई को 'विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस' के रूप में मनाया जाता है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य माहवारी से जुड़ी वर्जनाओं को तोड़ना और महिलाओं/किशोरियों को सुरक्षित और गरिमापूर्ण स्वच्छता प्रबंधन के लिए जागरूक करना है।पूर्वी चम्पारण जिले के 04 प्रखंडो चिरैया, मधुबन, चकिया, संग्रामपुर मे विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहाँ इस अभियान में पीएसपी (रोगी हितधारक मंच ) सदस्यों ने मुख्य भूमिका निभाते हुए किशोरियों और महिलाओं को स्वास्थ्य व स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। चिरैया के सरोगढ़ उच्च माध्यमिक विधालय मे नोडल शिक्षिका सोनी वर्मा, सीएचओ रानी कुमारी चौरसिया ने पुरे स्कुल की लड़कियों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। इस दौरान वाद विवाद, ड्रॉइंग कार्यक्रम का आयोजन हुआ। अम्बरिया मे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी,अनुष्का भारती, चमही मे फूल कुमारी,लालबेगिया मे रोहित राज, मधुबन के जीतउरा आयुष्मान आरोग्य मंदिर के साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर उपस्थिति लोगों को सीएचओ जीतेन्द्र कुमार, बनजरिया मे अमित कुमार के द्वारा एवं स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा लोगों को जागरूक किया गया। पीएसपी सदस्यों ने महिलाओं व किशोरियों को विशेष रूप से अपने शरीर की साफ-सफाई रखने तथा मासिक धर्म के समय कपड़े की जगह सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने के लिए पूरी मुस्तैदी से प्रेरित किया।
पीएसपी और स्वास्थ्य कर्मियों ने महावारी स्वच्छता के साथ-साथ क्षेत्र में फैलने वाली गंभीर बीमारियों जैसे कालाजार, फाइलेरिया, मलेरिया, एईएस और एचपीवी वैक्सीन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। बच्चों को इन बीमारियों के लक्षण और बचाव के उपाय बताए गए।
No comments