किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    बिहार दिवस पर डॉ रविन्द्र कुमार यादव सम्मानित, कालाजार उन्मूलन में उत्कृष्ट योगदान

    -जिलाधिकारी रिची पांडे ने प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

    सीतामढ़ी। बिहार दिवस के अवसर पर जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ रविन्द्र कुमार यादव को कालाजार एवं फाइलेरिया उन्मूलन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी रिची पांडे द्वारा उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। विशेष बात यह रही कि स्वास्थ्य विभाग से यह सम्मान केवल डॉ यादव को ही दिया गया, जिससे उनके कार्यों की महत्ता और प्रभाव स्पष्ट होता है।

    इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि सीतामढ़ी को राज्य एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मॉडल जिला बनाने का श्रेय डॉ यादव को जाता है। उन्होंने अपने नवाचारी प्रयासों और योजनाओं के माध्यम से जिले को एक नई पहचान दिलाई है। उनके द्वारा किए गए कार्यों को न केवल बिहार के अन्य जिलों में, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में भी अपनाया जा रहा है।

    गौरतलब है कि वर्ष 2018 से ही सीतामढ़ी कालाजार मुक्त जिला घोषित है। कालाजार उन्मूलन को लेकर डॉ यादव द्वारा किए गए नवाचारों की सराहना राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो चुकी है। उनके शोध और लेख कई प्रतिष्ठित जर्नलों में प्रकाशित हुए हैं, जिससे जिले की पहचान और मजबूत हुई है। साथ ही कालाजार डोजियर प्रिपरेशन में भी जिला लगातार अव्वल रहा है।

    आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2011 में जिले में कालाजार के 1299 मामले और 14 मृत्यु दर्ज किए गए थे, जबकि वर्ष 2025 में यह संख्या घटकर मात्र 4 मरीज और शून्य मृत्यु रह गई है। यह उपलब्धि जिले के स्वास्थ्य तंत्र की मजबूती और डॉ यादव के कुशल नेतृत्व का प्रत्यक्ष प्रमाण है।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728