किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    सदर अस्पताल में आधुनिक फैब्रिकेटेड वार्ड शुरू

    -मरीजों को मिलेगा बेहतर पोस्ट ऑपरेटिव केयर

    शिवहर। सरोजा सीताराम सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में रविवार को एक और नया अध्याय जुड़ गया। अस्पताल के ऊपरी तल्ले पर विशेष रूप से पोस्ट ऑपरेटिव मरीजों (ऑपरेशन के बाद वाले मरीज) के लिए तैयार किए गए नए फैब्रिकेटेड वार्ड का विधिवत उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. दीपक कुमार द्वारा किया गया। उद्घाटन के तुरंत बाद मरीजों को नए वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

    ​आधुनिक सुविधाओं से लैस है वार्ड:

    वार्ड का निरीक्षण करते हुए सिविल सर्जन डॉ. दीपक कुमार ने बताया कि इस नए वार्ड के निर्माण का मुख्य उद्देश्य ऑपरेशन के बाद मरीजों को संक्रमण मुक्त और सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। उन्होंने कहा, "यह वार्ड आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। अब हम मरीजों की बेहतर निगरानी कर सकेंगे और उनकी रिकवरी में भी तेजी आएगी। इससे अस्पताल की सेवा क्षमता में भी काफी विस्तार होगा।"

    इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. सुधीर शर्मा ने भी वार्ड की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। मौके पर अस्पताल प्रबंधक संजय कुमार, नागेंद्र कुमार सहित अन्य चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे। नए वार्ड की स्वच्छता और वहां की व्यवस्था को देखकर मरीजों और उनके परिजनों ने भी संतोष व्यक्त किया है।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728