किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    जिले में एचआईवी/एड्स के विरुद्ध विशेष अभियान 28 से 10 मार्च तक लगेगा स्वास्थ्य शिविर

    -होली पर घर आने वाले प्रवासियों और हाई रिस्क ग्रुप की जांच पर दिया जाएगा विशेष जोर

    मोतिहारी। बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति पटना द्वारा राजव्यापी अभियान के तहत जिले में 28 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक विशेष जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सिविल सर्जन की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें जिला एड्स नियंत्रण पदाधिकारी ,जिला आईसीटीसी पर्यवेक्षक तथा संबंधित सभी प्रभाग के कर्मी के बीच सघनवार्ता के बाद माइक्रो प्लान का रूपरेखा तैयार किया गया। सीडीओ ने बताया कि होली के अवसर पर घर लौटने वाले प्रवासी मजदूर के साथ-साथ आम जनमानस के बीच एचआईवी एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि जांच परामर्श और उपचार सेवाओं की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी ताकि संक्रमण का समय पर पहचान हो सके। अभियान के दौरान सुरक्षित यौन व्यवहार अपनाने, निरोध के उपयोग , यौन संचालित संक्रमण की पहचान एवं उपचार तथा एचआईवी एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण अधिनियम 2017 के प्रावधानों के संबंध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।

    प्रखंड में कुल 13 एकीकृत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन:

    प्रभारी जिला पर्यवेक्षक संजय जायसवाल ने बताया कि 28 से 10 मार्च तक कुल 13 स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में गर्भवती महिला, प्रवासी मजदूर, एचआरजी समूह की जांच होगी साथ ही साथ एचआईवी, सिफलिस, हेपेटाइटिस बी, हेपेटाइटिस सी, टीबी, ब्लड शुगर, हाई ब्लड प्रेशर, एनीमिया सहित अन्य आवश्यक सेवाएं निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। शिविर 28 फरवरी को रक्सौल, सुगौली, चकिया 2 मार्च को मंजूराहा मोतिहारी, 6 मार्च को मधुबन, मेहसी, 7 मार्च को घोड़ासहन, अरेराज, चिरैया, 9 मार्च को छतौनी,10 मार्च को छौरादानों, तुरकौलिया मोतिहारी में किया जाएगा।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728