किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    ​फाइलेरिया से मुक्ति के लिए 10 फरवरी से चलेगा सर्वजन दवा सेवन अभियान

    ​शिवहर। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आगामी 10 फरवरी से प्रस्तावित सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु सोमवार को जिला पदाधिकारी श्रीमती प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

    बैठक के दौरान कार्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा, रणनीति एवं अंतरविभागीय समन्वय पर चर्चा की गई। इस अवसर पर फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम से संबंधित प्रचार-प्रसार सामग्री का विमोचन भी किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम से जोड़ते हुए जनभागीदारी सुनिश्चित की जा सके।

    सिविल सर्जन डॉ दीपक कुमार द्वारा कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी गई कि आशा कार्यकर्ताओं एवं डीए दल कर्मियों द्वारा स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों पर एवं घर घर जाकर 2 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोगों को फाइलेरिया रोधी दवाओं का सेवन कराया जाएगा।

    बैठक में ओएसडी श्री संदीप कुमार, शिक्षा विभाग, जीविका, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, पंचायती राज विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारियों ने भाग लिया।

    स्वास्थ्य विभाग की ओर से सिविल सर्जन डॉ दीपक कुमार, प्रभारी जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार सिंहा, जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण सलाहकार (डीभीबीडी कंसल्टेंट) मोहन कुमार सहित जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, वीबीडी सुपरवाइजर एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

    बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम को पूर्ण रूप से सफल बनाने के निर्देश दिए गए।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728