किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    गणतंत्र दिवस पर वैशाली का संकल्प: फाइलेरिया मुक्त होंगी जिले की पंचायतें

    -​महुआ और चेहराकला प्रखंड के ग्राम सभाओं में गूंजा फाइलेरिया उन्मूलन का नारा

    -10 फरवरी से शुरू होगा एमडीए अभियान

    वैशाली। गणतंत्र दिवस के अवसर पर वैशाली जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित ग्राम सभाओं में फाइलेरिया मुक्त पंचायत बनाने के लिए विशेष चर्चा की गई। जिला पंचायती राज पदाधिकारी शैल कुमार और पिरामल टीम के मार्गदर्शन में, जिले के फाइलेरिया एन्डेमिक प्रखंडों, महुआ और चेहराकला में ग्रामीणों ने अपनी पंचायतों को 'फाइलेरिया मुक्त' बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

    ​इस अभियान के तहत न केवल ग्राम सभाओं में चर्चा हुई, बल्कि सरकारी स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों द्वारा रैली निकाल कर फाइलेरिया के विरुद्ध बिगुल फूंका गया। महुआ के पहाड़पुर, कानहुली, सिंहारा उत्तरी और चेहराकला के मनसुरपुर हालिया, करहिया बुजुर्ग जैसे दर्जनों पंचायतों में संदेश पहुंचाया गया कि फाइलेरिया का उन्मूलन अब हमारी साझा जिम्मेदारी है।

    ​10 फरवरी से 'एमडीए' की शुरुआत: मुखिया खुद करेंगे उद्घाटन:

    ​ग्राम सभाओं में जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. गुड़िया कुमारी ने ग्रामीणों को रोग के कारणों और दवाओं के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि आगामी 10 फरवरी से शुरू होने वाले मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) कार्यक्रम के लिए प्रत्येक पंचायत में 'मिशन स्क्वाड' का गठन किया गया है। संबंधित पंचायतों के मुखिया और पंचायती राज सदस्यों ने प्रण लिया है कि वे 10 फरवरी को खुद दवा खाकर अभियान का उद्घाटन करेंगे ताकि समाज में फैली भ्रांतियों को दूर किया जा सके। ​"फाइलेरिया उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह एक सामूहिक सामाजिक दायित्व है। जब पूरी पंचायत एक साथ खड़ी होती है, तभी बीमारी हारती है।" 

    ग्राम सभा में मुखिया संजीत कुमार, दिलीप पासवान, शंभू राय, करुणा राय सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने नेतृत्व किया। स्वास्थ्यकर्मी, जीविका दीदियाँ और आंगनवाड़ी सेविकाओं के साथ-साथ पिरामल टीम की ओर से दीपिका राणा, पियूष चंद्र, मनोज, दिव्या भारद्वाज और अन्य विशेषज्ञों ने तकनीकी सहयोग और जन-जागरूकता सुनिश्चित की।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728