आगामी एमडीए कार्यक्रम के लिए जिला के अधिकारीयों व कर्मियों का माइक्रोप्लान पर हुआ उन्मुखीकरण
•सभी जिलों के वीडीसीओ, कंसलटेंट एवं एफएलए उन्मुखीकरण कार्यशाला में हुए शामिल
•राज्य फ़ाइलेरिया कार्यालय एवं पिरामल फाउंडेशन के तत्वावधान में कार्यशाला का हुआ आयोजन
•आगामी 10 फ़रवरी से संचालित किया जाएगा एमडीए अभियान
पटना- राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान, शेखपुरा, पटना स्थित सभागार में आगामी 10 फ़रवरी से प्रस्तावित एमडीए कार्यक्रम के लिए सशक्त एवं त्रुटिरहित माइक्रोप्लान बनाने के लिए सभी जिलों के वीडीसीओ एवं एफएलए के लिए उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, फ़ाइलेरिया डॉ. श्यामा राय ने कहा कि सशक्त एवं सटीक माइक्रोप्लान बनाकर एमडीए अभियान को सफलतापूर्वक संचालित करने में मदद मिलेगी और सभी योग्य लाभार्थी को फ़ाइलेरिया की दवा खिलाई जा सकेगी.
इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक की भूमिका निभाते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन के स्टेट एनटीडी कोऑर्डिनेटर डॉ. राजेश पांडेय ने सशक्त एवं सटीक माइक्रोप्लान के महत्ता की चर्चा की. उन्होंने सही तरीके से माइक्रोप्लान बनाने के तरीके के बारे में प्रतिभागियों को बताया और कहा कि सही तरीके से बना हुआ माइक्रोप्लान एमडीए कार्यक्रम की सफलता की कुंजी है.
पिरामल फाउंडेशन के स्टेट लीड, एनटीडी बासब रूज ने प्रतिभागियों को माइक्रोप्लान के डीजीटाईजेशन के बारे में बताया और कहा इससे माइक्रोप्लान का वेलिडेशन एवं रिव्यु आसान हो जाता है और यह जिलों के लिए भी समान रूप से प्रभावशाली है. डॉ. अनुज सिंह रावत, राज्य सलाहकार, फ़ाइलेरिया ने सभी प्रतिभागियों से अपील किया कि वैसे जिले जहाँ नाईट ब्लड सर्वे संपन्न हो चुका है, उसकी रिपोर्ट क्रॉस वेलिडेशन के लिए जल्दी से जल्दी भेजें.
राज्य फ़ाइलेरिया कार्यालय से प्रभात कुमार ने जिलों के वित्त संबंधी सवालों के जवाब दिए और उनकी शंकाओं को दूर किया. सभी जिलों से आये प्रतिभागियों ने सवाल जवाब सेशन में अपने विचार रखे और तकनीकी एक्सपर्ट्स से अपने सवालों को पूछकर अपनी शंकाओं को दूर किया.
अपर निदेशक सह राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम डॉ. एन. के. सिन्हा ने सभी के वीडीसीओ, कंसलटेंट एवं एफएलए को संबोधित करते हुए कहा कि कालाजार के डोसियर बनाने में अपना अपेषित सहयोग सुनिश्चित करें.
इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन, विश्व स्वास्थ्य संगठन एवं सिफार टीम के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे. कार्यक्रम का संचालन पिरामल फाउंडेशन के आनंद कश्यप ने किया.
No comments