किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    अपर मुख्य सचिव ने कोविड 19 मेगा कैंप की सफलता को लेकर डीएम के साथ की समीक्षा बैठक

    गांधी जयंती के अवसर पर जिले में होगा कोविड मेगा कैंप का आयोजन


    - अपर मुख्य सचिव ने कोविड 19 मेगा कैंप की सफलता को लेकर डीएम के साथ की समीक्षा बैठक

    - कोविड जाँच एवं सेकंड डोज का टीकाकरण ज्यादा से ज्यादा लोगों को करने का दिए निर्देश

    मोतिहारी 30 सितंबर। जिले में कोरोना से बचाव को लेकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर 2 अक्टूबर को  टीकाकरण का महा अभियान चलेगा। इस बाबत जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने जिलास्तरीय स्वास्थ्य विभाग के सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि 2 अक्टूबर को मेगा कैंप के माध्यम से जिले भर में व्यापक पैमाने पर टीकाकरण करना सुनिश्चित करें। इसके पूर्व अपर मुख्य सचिव ,स्वास्थ्य विभाग ,बिहार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गांधी जयंती के अवसर पर राज्यभर में मेगा कैंप के माध्यम से कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने को पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक  के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य ) ने कहा कि आगामी दशहरा पर्व एवं पंचायत निर्वाचन 2021 को देखते हुए राज्य भर में ज्यादा से ज्यादा लोगों का सेकंड डोज का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि जिले में लोगों को कोरोना महामारी से सुरक्षा प्रदान करने को ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग करना सुनिश्चित करें। साथ ही बिहार से बाहर से आने वाले यात्रियों की भी कोविड जाँच सुनिश्चित की जाए। 


    5 अक्टूबर तक जिले भर में फर्स्ट डोज का शत प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित हो -जिलाधिकारी 

    डीएम ने निर्देश देते हुए कहा कि 5 अक्टूबर तक जिले भर में फर्स्ट डोज का शत प्रतिशत टीकाकरण हर हाल में पूर्ण करना सुनिश्चित करें। साथ ही सेकंड डोज का भी ज्यादा से ज्यादा लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग कार्य प्रगति विशेष रूप से सुनिश्चित की जाए। आगामी मेगा कैंप के माध्यम से टीकाकरण अभियान को सफल बनाने के लिए जीविका समूह, शिक्षा विभाग, आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग आपस में समन्वय स्थापित सुनिश्चित करें एवं माइक्रो प्लान के अनुसार घर घर जाकर चिह्नित  वंचित लोगों का टीकाकरण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले भर में शत प्रतिशत लोगों का ज्यादा से ज्यादा टीकाकरण करके ही जिला वासियों को कोरोना महामारी से सुरक्षा प्रदान किया जा सकता है।

    टीकाकरण के बाद भी पूर्ण रूपेण सुरक्षित रहने को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए-

    उन्होंने आम जनता से टीकाकरण कराने की अपील की। साथ ही बताया कि टीकाकरण के बाद भी पूर्ण रूपेण सुरक्षित रहने के लिए कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना चाहिए। वहीं जिला प्रशासन ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा है - कृपया मास्क का उपयोग करें, यथा संभव घर में रहें, भीड़- भाड़ वाले स्थानों पर ना जाएं, दो व्यक्तियों को बीच दो गज की दूरी बना कर रखें, नियमित अंतराल पर अपने हाथ साबुन से धोएं तथा कोरोना के कोई भी लक्षण दिखने पर तुरंत कोविड नियंत्रण कक्ष के टॉल फ्री नंबर 1800-3456-624 या  06252-242418 पर संपर्क करें। इस अवसर पर जिलाधिकारी, सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार, एसीएमओ शैलेंद्र कुमार झा, डीआईओ-डॉ शरद चन्द्र शर्मा ,डीपीएम अमित अचल, डब्ल्यूएचओ, केयर, यूनिसेफ, डीपीएम जीविका , डीपीओ आईसीडीएस आदि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728