40 टीबी मरीजों को अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने लिया गोद, बांटे फूड बास्केट
-टीबी मरीजों को बांटी गई पोषण पोटली, इलाज के बाद 'टीबी चैंपियन' बनने का लिया संकल्प
सीतामढ़ी। 'टीबी मुक्त भारत अभियान' को गति देते हुए शनिवार को बथनाहा प्रखंड में एक अनुकरणीय पहल देखने को मिली। प्रखंड कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बथनाहा के अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने सामूहिक रूप से संवेदनशीलता का परिचय देते हुए 40 टीबी मरीजों को 'निक्षय मित्र' बनकर गोद लिया। इस अवसर पर सभी चिन्हित मरीजों के बीच पोषण सहायता के रूप में 'फूड बास्केट' का वितरण किया गया, ताकि उनके बेहतर स्वास्थ्य और त्वरित रिकवरी में मदद मिल सके।
मरीजों को टीबी चैंपियन बनने का मिला संकल्प:
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी अधिकारियों और चिकित्सा कर्मियों ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इसके साथ ही, मरीजों को प्रेरित किया गया कि वे अपना इलाज पूरी निष्ठा से सफल पूर्वक पूरा करें। उपचार के उपरांत वे समाज में 'टीबी चैंपियन' के रूप में उभरें और अपने-अपने क्षेत्रों में टीबी के संभावित लक्षण वाले व्यक्तियों को समय पर जांच और इलाज कराने के लिए जागरूक व प्रेरित करने का संकल्प लें।
कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रखंड राजस्व पदाधिकारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी और प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक , प्रखंड लेखा प्रबंधक, वरीय यक्ष्मा पर्यवेक्षक, लैब टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट, डाटा ऑपरेटर सहित एएनएम और जीएनएम ने उपस्थित थे।
No comments