किसी भी प्रकार का खबर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे 6201984873

  • Breaking News

    रामनगर में नियमित टीकाकरण को लेकर प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित

    बेतिया। नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामनगर के सभागार में प्रखंड स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अजीत कुमार ने की।

    बैठक में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी बनाने, छूटे हुए बच्चों की पहचान करने तथा टीकाकरण से वंचित बच्चों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुँचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान पीसीआई गावी जीरो डोज प्रोजेक्ट (PCI GAVI Zero Dose Project) के तहत समुदाय में जागरूकता बढ़ाने और टीकाकरण से वंचित बच्चों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया।

    बैठक में पीसीआई के जिला समन्वयक राजेश कुमार एवं ब्लॉक कोऑर्डिनेटर निधि राय ने परियोजना से जुड़ी गतिविधियों और समुदाय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। इस अवसर पर विकास सहयोगी संस्थाएं यूनिसेफ और डब्लूएचओ के सहयोग से चल रहे कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई।

    बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रामनगर के एमओआईसी, बीएचएम रामनगर, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, आंगनवाड़ी कर्मी, जीविका बीपीएम, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी, कृषि पदाधिकारी तथा अन्य विभागों के अधिकारी, उपस्थित रहे। सभी ने समन्वित प्रयासों से नियमित टीकाकरण अभियान को सफल बनाने और यह सुनिश्चित करने का संकल्प लिया कि कोई भी बच्चा टीकाकरण से वंचित न रह जाए।

    No comments

    Post Top Ad

    ad728

    Post Bottom Ad

    ad728